गोंडा
उत्तर प्रदेश के गोंडा में सोमवार को एक ही मजरे के करीब 25 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। सभी लोगों ने एक जन्मदिन पार्टी में छोला-चावल खाया था। इसके बाद सभी को फूड पॉइजनिंग हुआ है।
मामला बेलसर क्षेत्र के तिवारी पुरवा ग्रामसभा का है। यहां के निवासी अनंतराम के घर पर बीती रात जन्मदिन की पार्टी थी। इसमें दाल-चावल, पूड़ी-सब्जी बनी थी। तड़के पहर करीब तीन बजे से लोगों को उल्टी-दस्त शुरू हो गया। सभी ने झोलाछाप से दवा ले ली। लेकिन, फायदा नहीं हुआ।
स्वास्थ्य टीम कर रही उपचार
सोमवार की सुबह लोगों ने सीएचसी, बेलसर में सूचना दी। सूचना पर सीएचसी अधीक्षक टीम के साथ गांव पहुंचे। यहां उन्होंने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर सौरभ तिवारी सहित पूरी टीम उपचार में लगी है।

More Stories
चैत्र नवरात्र का असर: 3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, मंदिरों में गूंजे ‘जय माता दी’
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, गोंदिया में मरम्मत कार्य जारी
सीएम योगी ने प्रयागराज समेत 10 जिलों के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, जानिए क्या कहा