कांकेर।
जिले के चारामा नगर में स्थित एक ऑटो सेंटर में काम कर रहे एक ऑटो मैकेनिक की करंट लगने से मौत हो गई. यह घटना उस समय घटी जब ऑटो मैकेनिक अपने दुकान पर अकेले काम कर रहा था. यह घटना चारामा थाना क्षेत्र की है.
घटना की जानकारी लगते ही आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मृतक की पत्नी और पुलिस को सूचना दी.
सूचना मिलने के बाद उसे तुरंत नगर के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश का रही है कि आखिर मैकेनिक करंट के संपर्क में कैसे आया.

More Stories
चैत्र नवरात्र का असर: 3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, मंदिरों में गूंजे ‘जय माता दी’
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, गोंदिया में मरम्मत कार्य जारी
सीएम योगी ने प्रयागराज समेत 10 जिलों के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, जानिए क्या कहा