भोपाल
भोपाल रेल मंडल द्वारा कुम्भ जाने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रीभार क्लियर करने हेतु आज दिनांक 28.01.2025 को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से दोपहर 14.00 बजे प्लेटफार्म नम्बर 02 से गाड़ी संख्या 01667 कुंभ मेला स्पेशल ट्रैन (अनारक्षित) चलाई जा रही हैं। यह ट्रेन भोपाल, सांची, विदिशा, गुलाबगंज, गंजबासौदा,मंडी बामोरा, बीना होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पंहुचेगी| इसमें 14 शयनयान श्रेणी , 08 सामान्य श्रेणी सहित कुल 24 कोच रहेंगे|
महाकुम्भ में जाने वाले श्रद्धालु इस सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठायें|

More Stories
12 फरवरी को भोपाल में भवन विकास निगम की कार्यशाला, डॉ. यादव होंगे मुख्य अतिथि
महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा: 14 फरवरी को खाते में आएंगे 1500 रुपये, जानें अपना स्टेटस कैसे चेक करें
एमपी के हर किसान पर ₹74,420 का कर्ज, आंध्र के किसान ₹2.45 लाख के कर्जदार