गरियाबंद.
वन मंडल ने आज तोता तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. गरियाबंद से 26 तोते तस्करी करने रायपुर जा रहे शख्स को विभागीय अधिकारियों ने धर दबोचा है. वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, वन विभाग को लगातार गंगा सिंह तोते बेचने की शिकायतें मिल रही थीं. वहीं इन दिनों ब्रीडिंग सीजन के दौरान तोते की तस्करी में भारी बढ़ोतरी होती है. आज गरियाबंद निवासी आरोपी गंगा सिंह बघेल 26 तोते लेकर छुरा होते हुए रायपुर जा रहा था, तभी वन विभाग की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इस अवैध कारोबार को अपने पारिवारिक धंधे के रूप में कर रहा था. आरोपी ने पीपरछेड़ी, गोडलबाय और दांतबाय कला क्षेत्रों से तोते एकत्रित किए थे. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

More Stories
चैत्र नवरात्र का असर: 3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, मंदिरों में गूंजे ‘जय माता दी’
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, गोंदिया में मरम्मत कार्य जारी
सीएम योगी ने प्रयागराज समेत 10 जिलों के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, जानिए क्या कहा