अंबिकापुर.
नेशनल हाईवे 43 पर यात्रियों से भरी बस हादसे की शिकार होने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. बस अनियंत्रित होकर सड़क छोड़कर झाड़ियों में जा घुसी. बस में करीब 100 यात्री सवार थे. इस हादसे में यात्री बाल-बाल बचे. यह घटना रघुनाथपुर चौकी क्षेत्र के NH 43 सड़क पर ग्राम गंगापुर के पास देर रात हुई.
बताया जा रहा कि ड्राइवर नशे में गाड़ी चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ. जानकारी के मुताबिक, बदन बस रायगढ़ से बिहार सासाराम जा रही थी. ढाबा में खाना खाने बस को रोकी गई. इस दौरान वाहन चालक ने शराब पिया, फिर बस में यात्रियों को बैठाकर गाड़ी आगे बढ़ाया, इस दौरान गंगापुर गांव के पास ड्राइव ने अपना नियंत्रण होकर बस को झाड़ी में घुसा दी. हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है.

More Stories
प्रयागराज में डिप्टी CM बृजेश पाठक का बड़ा बयान: ‘नसीमुद्दीन के SP में जाने से फर्क नहीं, 2027 में फिर BJP की प्रचंड वापसी’
ब्राह्मण होने पर हमला, रेप और नग्न परेड की धमकी—पत्रकार रुचि तिवारी की दर्दनाक आपबीती
CRPF 65वीं बटालियन का जनविश्वास अभियान: सिविक एक्शन कार्यक्रम से सुरक्षा, विकास और विश्वास को मिली नई मजबूती