अम्बिकापुर
नगरीय निकाय चुनाव के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत अपने बयानों से सियासी हलचल मचाए हुए हैं. कोरबा में कार्यकर्ताओं से तस्करों को चप्पल मारने वाले बयान लोगों के जहन से उतरा नहीं कि अंबिकापुर में टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में अगला चुनाव लड़ने वाला बयान देकर सरगुजा से लेकर बस्तर तक सनसनी मचा दी है.
नगरीय निकाय चुनाव में महापौर प्रत्याशी के प्रचार के लिए अंबिकापुर पहुंचे डॉ. चरणदास महंत ने टीएस सिंहदेव की मौजूदगी में आम सभा को सम्बोधित किया. इसके बाद मीडिया से चर्चा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि अब हम सब लोग साथ रहेंगे. महाराज (टीएस सिंहदेव) की अगुवाई में चुनाव लड़ेंगे. निश्चित रूप से (अगली बार) हमारी सरकार बनेगी.

More Stories
चैत्र नवरात्र का असर: 3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, मंदिरों में गूंजे ‘जय माता दी’
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, गोंदिया में मरम्मत कार्य जारी
सीएम योगी ने प्रयागराज समेत 10 जिलों के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, जानिए क्या कहा