वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में लगाए जाने वाले पेड़ों और पौधों का विशेष महत्व होता है। अपने घर को खूबसूरत बनाने के लिए लोग अंदर और बाहर पेड़-पौधे लगाते हैं। यह पौधे न केवल घर की सुंदरता को बढ़ाते हैं बल्कि सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा के लिए बहुत खास माने जाते हैं। कई लोग घर के बाहर या अंदर नीबूं का पौधा लगाना पसंद करते हैं। वास्तु के अनुसार, नींबू का पेड़ घर के बाहर लगाना शुभ है या अशुभ संकेत? तो आइए जानते हैं कि नीबूं का पौधा घर में लगाने का क्या संकेत देता है।
नींबू के पौधे को लगाना शुभ हैं या अशुभ
वास्तु के अनुसार, नीबूं का पेड़ घर के बाहर या अंदर नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि नीबूं का पेड़ में कांटे लगे होते हैं। इसमें लगे कांटे हमारे घर में आने वाली साकारत्मक ऊर्जा को प्रभावित करते हैं। घर में सौभाग्य को मजबूत करने के लिए घर के बाहर या अंदर नीबूं का पेड़ की जगह तुलसी, अशोक या नारियल का पेड़ लगाना चाहिए। घर के सामने इन पेड़ों की उपस्थिति न केवल मां लक्ष्मी को अपनी ओर आकर्षित करती है बल्कि घर में धन-दौलत का आगमन भी बढ़ाती है।
किस दिशा में लगाना चाहिए यह पौधा
अगर घर में नीबूं का पौधा लगा भी रहे हैं, तो कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए। नीबूं के पेड़ को हमेशा घर के बाई और दाहिनी और लगाना चाहिए। इसके अलावा घर के बाहर तुलसी, नारियल और अशोक का पेड़ लगा सकते हैं। इन पौधों को लगाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। इस पौधों को घर में लगाने धार्मिक रूप से काफी शुभ माने जाते हैं।

More Stories
हिंदू नववर्ष 2026: कौन सा संवत होगा शुरू और आपके जीवन पर क्या पड़ेगा असर?
पंचक-खरमास के बीच होगी नवरात्रि कलश स्थापना, जानें कितना मिलेगा शुभ मुहूर्त
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा की चौकी किस दिशा में रखें? जानें सही वास्तु नियम