दमोह
मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा स्थित सिविल हॉस्पिटल में भीषण आग लग गई। हादसे के बाद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। वहीं एक नर्स इस आगजनी में बाल-बाल बच गई।
जानकारी के मुताबिक, अस्पताल के नर्स ड्यूटी रूम में आग लगी है। अस्पताल के अंदर रिकार्ड और उपकरण जलकर राख हो गए। पूरे अस्पताल परिसर में धुंआ फैल गया जिसे मरीजों की जान पर भी आफत आ गई।
अस्पताल स्टाफ आग पर काबू पाने की कड़ी मशक्कत में जुट गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, आगजनी में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि आग लगने का कारण अज्ञात है।

More Stories
Kisan Credit Card 2026 अपडेट: किसानों के लिए खुशखबरी, RBI ने KCC नियमों में बदलाव किया
डिजिटल जनगणना: एक मई के बाद नागरिक खुद दर्ज करेंगे अपनी जानकारी, 33 सवालों का उत्तर देना होगा
होली के चलते घर जाना हुआ मुश्किल, कई ट्रेनों में कंफर्म सीट नहीं मिल रही