नई दिल्ली
दिल्ली सरकार ने 11 फरवरी 2025 को एक महत्वपूर्ण फैसला लिया। बुधवार 12 फरवरी 2025 को गुरु रविदास जयंती के मौके पर दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना की ओर से जारी एक आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। इस दिन दिल्ली सरकार के सभी ऑफिस, सार्वजनिक उपक्रम और स्वायत्त निकाय बंद रहेंगे। यह अवकाश दिल्ली के सरकारी स्कूलों पर भी लागू होगा।
इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने यह भी बताया कि पहले नवंबर 2024 में गुरु रविदास जयंती के लिए घोषित प्रतिबंधित अवकाश अब रद्द कर दिया गया है और उसकी जगह अब सार्वजनिक अवकाश होगा। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 12 फरवरी को छुट्टी रहेगी। हालांकि, अभी तक निजी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों के बंद होने के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। इसके बारे में और जानकारी के लिए कुछ समय और इंतजार करना पड़ सकता है।
क्यों मनाई जाती है रविदास जयंती?
गुरु रविदास जयंती हर साल पारंपरिक रूप से कई राज्यों में मनाई जाती है, जैसे कि हरियाणा, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और पंजाब। इस दिन दिल्ली के लोग गुरु रविदास की शिक्षाओं और उनकी विरासत का सम्मान करने के लिए उत्सवों में भाग लेने के लिए प्रेरित किए जाते हैं। गुरु रविदास 15वीं सदी के संत और कवि थे, और भक्ति आंदोलन में उनके योगदान के लिए उन्हें याद किया जाता है। उनकी शिक्षाएं समानता और सामाजिक न्याय पर आधारित थीं।

More Stories
चैत्र नवरात्र का असर: 3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, मंदिरों में गूंजे ‘जय माता दी’
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, गोंदिया में मरम्मत कार्य जारी
सीएम योगी ने प्रयागराज समेत 10 जिलों के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, जानिए क्या कहा