रायपुर
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की एकतरफा जीत से तमाम पार्टी के नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं की बांछे खिली हुई है. भाजपा विधायक सुनील सोनी ने इस ऐतिहासिक जीत पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि यह कांग्रेस के ‘अंत की शुरुआत’ है.
विधायक सुनील सोनी ने कहा कि नतीजों का पता पहले ही लग गया था, इसलिए बघेल जी को आधी रात दिल्ली बुला लिया गया था. वहीं कांग्रेस के ईवीएम गड़बड़ी के आरोपों पर उन्होंने कहा कि जनता के जनादेश को स्वीकार न कर कांग्रेसी अकड़ते हैं. कांग्रेस अब इतना बिखर चुकी है कि छत्तीसगढ़ में समेटने दशक लगेंगे.

More Stories
चैत्र नवरात्र का असर: 3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, मंदिरों में गूंजे ‘जय माता दी’
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, गोंदिया में मरम्मत कार्य जारी
सीएम योगी ने प्रयागराज समेत 10 जिलों के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, जानिए क्या कहा