रायपुर
छत्तीसगढ़ में कल 24 फरवरी से बजट सत्र शुरू होने जा रहा है. इस बार के बजट सत्र को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कल से हमारी सरकार का दूसरा बजट सत्र शुरू होने वाला है. बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि पूरा देश जानता है कि हमारी सरकार आने के बाद कैसे काम हुआ है.
वहीं सीएम साय ने अपने जशपुर दौरे को लेकर बताया कि आज राज्य में त्रिस्तरीय पंचायती राज का तीसरे चरण का मतदान हैं, सपरिवार हम वोट डालेंगे. इसके बाद स्व. दिलीप सिंह जूदेव मेमोरियल फुटबॉल मैच के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे. बता दें, सीएम साय आज अपने गृहग्राम बगिया में पंचायत चुनाव के लिए वोट डालेंगे.

More Stories
चैत्र नवरात्र का असर: 3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, मंदिरों में गूंजे ‘जय माता दी’
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, गोंदिया में मरम्मत कार्य जारी
सीएम योगी ने प्रयागराज समेत 10 जिलों के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, जानिए क्या कहा