भोपाल
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि महिला स्वास्थ्य किसी भी सशक्त समाज की नींव का आधार है। सरकार महिला स्वास्थ्य जागरूकता और देखभाल सुविधा के सशक्तिकरण के लिये सतत प्रयासरत है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर "वॉक फॉर हेल्थ, वॉक फॉर अवेयरनेस" वॉकथॉन में सहभागिता की अपील की है।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि शासकीय कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में विकसित किये जा रहे प्रिवेंटिव गायनेकोलॉजी एंड इनफर्टिलिटी सेंटर महिला स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में सशक्त कदम है। उन्होंने कहा कि केंद्र में महिलाओं के संपूर्ण स्वास्थ्य समाधान की सेवाएं होंगी।
वॉकथॉन का आयोजन 8 मार्च को सुबह 7 बजे अटल पथ (स्मार्ट सिटी, प्लैटिनम प्लाजा) भोपाल से किया जायेगा। वॉकथॉन में महिला स्वास्थ्य, बांझपन और कैंसर से बचाव के प्रति जागरूकता का प्रसार करने का कार्य किया जायेगा। साथ ही कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में विकसित किये जा रहे "प्रिवेंटिव गायनेकोलॉजी एंड इनफर्टिलिटी सेंटर" की सेवाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

More Stories
एमपी किसानों के लिए बड़ी राहत: अब सरसों पर भी मिलेगा भावांतर, सोयाबीन की तरह सरकार देगी कीमत का अंतर
मजबूत होती आधी दुनिया: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी में महिलाओं की हिस्सेदारी 3 साल में ढाई फीसदी बढ़ी
इंदौर में एआई-सैटेलाइट मॉडल से तय होगी जमीन की दरें, प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है