देवरिया
बीते 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच दुबई में खेला गया, जिसमें भारत ने इतिहास रचते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर लिया। पूरा देश जश्न में डूब गया था लेकिन तभी यूपी के देवरिया जिले से एक दुखद खबर सामने आई। दरअसल, मुकाबला टक्कर का था जीतने तक फैंस की सांसे अटकी थी। वहीं, विराट कोहली के एक रन पर आउट होने के बाद आठवीं की छात्रा प्रियांशी पांडेय को उस समय दिल का दौरा पड़ गया।
वेबसाइट पर चल रही खबरों के मुताबिक बच्ची के परिजन ने बताया है कि कोहली के आउट होने से बच्ची को लगा कि अब भारत की टीम हार जाएगी। इसी अंदेशा में उसे अचानक सदमा लग गया था। परिजन डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
9 मार्च को चल रहा था फाइनल मैच
लार थाना क्षेत्र के राउतपार पांडेय गांव के रहने वाले अजय पांडेय दीवानी कचहरी देवरिया में अधिवक्ता हैं। वह देवरिया में राजकीय आइटीआइ के पास रहते हैं। उनकी 14 वर्षीय पुत्री प्रियांशी पांडेय देवरिया के एक स्कूल में पढ़ती थी।

More Stories
चैत्र नवरात्र का असर: 3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, मंदिरों में गूंजे ‘जय माता दी’
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, गोंदिया में मरम्मत कार्य जारी
सीएम योगी ने प्रयागराज समेत 10 जिलों के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, जानिए क्या कहा