रायपुर.
छत्तीसगढ़ में लगातार अधिकारियों को एक जगह से दूसरे जगह पर ट्रांसफर किया जा रहा है। राज्य शासन की ओर से 2005 बैच के आईएफएस अधिकारी जगदीश एस. की सेवाएं वन विभाग से प्रतिनियुक्ति पर सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपते हुए उन्हें अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त संचालक, उद्यानिकी विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।
लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के अधिकारियों का लगातार ट्रांसफर किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के 36 आईएफएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, 1990 बैच के आईएफएस अधिकारी अनिल कुमार साहू को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (राज्य अनुसंधान, प्रशिक्षण एवं जलवायु परिवर्तन) और निदेशक की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राज्य शासन द्वारा श्री जगदीश एस. की सेवाएं वन विभाग से प्रतिनियुक्ति पर सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपते हुए उन्हें अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त संचालक, उद्यानिकी विभाग के पद पर पदस्थ किया है। pic.twitter.com/iRllMnd3Z9
– CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) March 15, 2024

More Stories
अबू धाबी की तरह नया नोएडा: 2041 मास्टर प्लान में 3000 उद्योग और 6 लाख आबादी की तैयारी
19 मार्च से गंगा घाट पर होगी भव्य आरती, श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएँ सुनिश्चित
उत्तम नगर तरुण हत्याकांड में बड़ा खुलासा: गुब्बारे के छींटों से भड़का विवाद, मुख्य आरोपी सायरा गिरफ्तार