भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान स्वतंत्रता सेनानी, जनजातीय गौरव व संस्कृति के रक्षक, क्रांतिसूर्य टंट्या मामा भील की जयंती पर नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनजातीय अस्मिता की रक्षा और माँ भारती की सेवा में सर्वस्व न्योछावर करने वाले क्रांतिसूर्य टंट्या मामा भील का अतुलनीय योगदान सर्वदा स्मरणीय रहेगा। उनके समर्पण, शौर्य और बलिदान की कहानियां, भावी पीढ़ियों को मातृभूमि की सेवा और अपनी संस्कृति व परंपराओं की रक्षा के लिए सदैव प्रेरित करती रहेंगी।

More Stories
पं. कुंजीलाल दुबे का विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
MP में 3 दिन आंधी और बारिश का अलर्ट, मार्च में पहली बार ओलावृष्टि की संभावना
अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के द्वारा जीतू पटवारी से की मुलाकात