नई दिल्ली.
अपनी तूफानी बैटिंग के लिए मशहूर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आज अपने घर में गुजरात टाइटंस का सामना करेगी। इस मैच में हैदराबाद की कोशिश जीत के रास्ते पर वापसी करने की होगी। अपने पिछले तीन मैचों में हैदराबाद को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं गुजरात के लिए भी ये मैच चुनौतीपूर्ण है क्योंकि घर में हैदराबाद का रंग अलग होता है। देखना होगा आज के मैच में किसके हिस्से जीत आती है।
10 ओवरों का खेल खत्म
10 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। हैदराबाद ने तीन विकेट खोकर 64 रन बनाए हैं। हेनरिक क्लासेन के साथ नीतीश रेड्डी मैदान पर हैं।
ईशान किशन आउट
हैदराबाद को तीसरा झटका लग गया है। ईशान किशन आउट हो गए हैं। आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें डीप स्क्वायर लेग पर ईशांत शर्मा के हाथों कैच कराया।

More Stories
भारत का गौरव: लक्ष्य सेन ने दूसरी बार ऑल इंग्लैंड ओपन फाइनल में जगह बनाई
सैंटनर का बड़ा बयान: बोले- अहमदाबाद में पैट कमिंस की तरह इतिहास दोहराएंगे, 140 करोड़ दिल टूटें तो भी मंजूर
भारत ही जीतेगा वर्ल्ड कप– NZ फाइनल से पहले डिविलियर्स की बड़ी भविष्यवाणी