छिंदवाड़ा
जिले के तामिया-पातालकोट सहित अन्य दर्शनीय स्थलों पर दो तेलुगू फिल्मों की शूटिंग होने जा रही है। इसके लिए लोकेशन तय हो चुकी हैं। प्रशासन से अनुमति के बाद अगले सप्ताह तेलुगू कलाकार छिंदवाड़ा आएंगे और करीब 25 दिनों तक शूटिंग में भाग लेंगे। इन फिल्मों में 150 से अधिक स्थानीय कलाकारों व तकनीकी युवाओं का सहयोग लिया जाएगा। इससे रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। शूटिंग की अनुमति का पत्र जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार ने आरबीजी मूवीज के महाप्रबंधक पुरुषोत्तम भारद्वाज को दी है।
जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के नोडल अधिकारी बलराम राजपूत ने बताया कि दोनों फिल्मों की शूटिंग की अनुमति रेकॉर्ड समय में प्रदान की गई है। दोनों फिल्मों की 80 प्रतिशत शूटिंग तामिया-पातालकोट और चिमटीपुर में सहित अन्य स्थलों पर होगी।
जिले के होम स्टे दिखेंगे स्क्रीन पर
जिला प्रशासन ने फिल्म बनाने वाली टीम को जिले में टूरिज्म बोर्ड के विकसित होम स्टे में शूटिंग के लिए अनुरोध किया। इस पर पर्यटन ग्राम काजरा और चिमटीपुर के होम स्टे भी शूटिंग की लोकेशन में शामिल किए गए हैं। दोनों तेलुगू फिल्मों में कार्य करने के लिए करीब 30 कलाकार हैदराबाद से आएंगे और 150 से अधिक स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाकर फिल्मों से जोड़ा जाएगा। पर्यटन स्थलों के प्रचार के साथ मध्य प्रदेश फिल्म पर्यटन नीति 2025 का मुख्य उद्देश्य राज्य में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देना, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाना और फिल्म निर्माण संबंधी आधारभूत ढांचे में निवेश आकर्षित करना है।

More Stories
भोपाल के विकास की नई उड़ान: राज्यमंत्री गौर ने किया साढ़े 5 करोड़ से अधिक लागत के विकासकार्यों का भूमिपूजन
Saffron worth ₹4 lakh found in a ₹10 pan masala; court prepares to question Shah Rukh, Akshay, Ajay, and Tiger.
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन बायपास रेलवे लाइन परियोजना की स्वीकृति के लिए रेल मंत्री वैष्णव का माना आभार