भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत रत्न एवं संस्कृत के विद्वान डॉ. पांडुरंग वामन काणे जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा है कि संस्कृत के विद्वान, कई ग्रंथों के रचयिता भारत रत्न डॉ. पांडुरंग वामन काणे जी की अमूल्य एवं प्रेरणादायी रचनाएं सदैव साहित्य जगत को आलोकित और भावी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी।
भारत रत्न डॉ. पांडुरंग वामन काणे की विश्वप्रसिद्ध कृति ‘धर्मशास्त्र का इतिहास’ पांच खंडों में प्रकाशित हुई थी, जो भारतीय विधि, परम्पराओं और सामाजिक व्यवस्था की गहरी समझ प्रदान करती है।

More Stories
1 नवंबर से स्पीड पोस्ट पर छूट, जानें नया पार्सल बुकिंग समय
देश का सबसे स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम आएगा इस शहर में, QR स्कैन कर बनें ‘ट्रैफिक प्रहरी’
भोपाल से लखनऊ तक वंदे भारत एक्सप्रेस की रफ्तार, जानें कब होगा शेड्यूल जारी