
बुरहानपुर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस के यहां आयोजित विवाह समारोह में शामिल होकर चिं. समर्थ और सौ.कां. नम्रता को आशीर्वाद दिया। उन्होंने उनके सुखद, स्वस्थ एवं सफल दांपत्य जीवन की मंगलकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नव विवाहित जोड़े को रामचरित मानस महाकाव्य की प्रति भी भेंट की।
समारोह में जल संसाधन एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, नेपानगर विधायक सुमंजू दादू, महापौर श्रीमति माधुरी पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
More Stories
हम हार गए… अब कांग्रेस पर प्रहार करो” — नरोत्तम मिश्रा की कार्यकर्ताओं को खुली नसीहत
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने शुरू किया एम्प्लॉई ऑफ द मंथ पुरस्कार, उपभोक्ताओं को मिलेंगी त्वरित और बेहतर सेवाएं
लव जिहाद फंडिंग केस: पूर्व मंत्री उषा ठाकुर की कड़ी मांग, ‘बलात्कारी को मिले शरिया जैसी सजा’