नई दिल्ली
वेल्लोर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) की असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट, सुश्री काधम्बरी एस. विश्वनाथन ने हाल ही में म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप के बाद राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए 2,45,92,500 म्यांमार क्याट (भारतीय ₹10 लाख के समतुल्य) की सहयोग राशि दान की है।
यह योगदान वीआईटी भोपाल की ओर से दिया गया और इसे म्यांमार गणराज्य के राजदूत, महामहिम ज़ॉ ओ को 24 अप्रैल 2025 गुरुवार के दिन नई दिल्ली स्थित म्यांमार दूतावास में औपचारिक रूप से सौंपा गया। यह सहयोग वैश्विक मानवीय संवेदनाओं के प्रति वीआईटी भोपाल की सतत प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है तथा संस्थान के सहानुभूति आधारित वैश्विक दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित करता है।

More Stories
‘दलों से ऊपर उठकर निभा रहे जिम्मेदारी’ — पीएम मोदी ने ओम बिरला की कार्यशैली की जमकर सराहना
एलपीजी कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ ममता का बड़ा ऐलान, कोलकाता में निकलेगा विरोध मार्च
रूस से तेल खरीद पर अमेरिका की 30 दिन की चेतावनी, भारत का सख्त जवाब