
नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 45वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हो रहा है। यह मैच मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 215 रन बनाए।
रयान रिकेल्टन ने 32 गेंदों पर 58 रन की पारी खेली। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों पर 54 रन ठोक दिए। विल जैक्स ने 29 और कॉर्बिन बॉश ने 20 रन बनाए। नमनधीर 25 रन बनाकर नाबाद रहे। मयंक यादव और आवेश खान के खाते में 2-2 विकेट आए।
बुमराह ने मुंबई को दिलाई पहली सफलता
216 रन चेज करने उतरी लखनऊ सुपर जांयट्स की शुरुआत खराब रही। तीसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने एडेन मार्कराम को नमन के हाथों कैच आउट कराया। एडेन ने 11 गेंदों पर 9 रन बनाए।
More Stories
PCB का सख्त रुख बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी का T20I करियर खत्म
WTC Final: पैट कमिंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, कुछ मायनों में आप भारत के आस-पास होने की उम्मीद करते हैं
आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने की उपलब्धि महेंद्र सिंह धोनी के नाम, रवि शास्त्री ने कुछ इस अंदाज में की तारीफ