अनूपपुर
मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल 07 मई को रात्रि 10ः14 बजे ट्रेन द्वारा रानी कमलापति रेलवे स्टेशन भोपाल से अनूपपुर हेतु प्रस्थान करेंगे तथा 08 मई को प्रातः 10ः31 बजे रेलवे स्टेशन अनूपपुर पहुंचेंगे व बिजुरी हेतु प्रस्थान करेंगे। प्रातः 11ः20 बजे बिजुरी पहुंचेंगे एवं स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। शेष कार्यक्रम पृथक से जारी किया जाएगा।
अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार का भ्रमण कार्यक्रम
मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार 07 मई को रात्रि 9ः15 बजे कटनी से उमरिया जिले के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि 10ः15 बजे वन विश्राम गृह उमरिया पहुंचेंगे। रात्रि 11 बजे उमरिया से अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि 1ः00 बजे अनूपपुर पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे।

More Stories
पं. कुंजीलाल दुबे का विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
MP में 3 दिन आंधी और बारिश का अलर्ट, मार्च में पहली बार ओलावृष्टि की संभावना
अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के द्वारा जीतू पटवारी से की मुलाकात