इंदौर
मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह के विवादित बयान के दौरान महू से विधायक और पूर्व मंत्री उषा ठाकुर मंच पर मौजूद थीं और मुस्कुराती हुई नजर आईं। उक्त बयान को लेकर जब उषा ठाकुर से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि “जो होना था, वह हो चुका है। सभी लोग भली-भांति जानते हैं कि मंशा किसी की इस प्रकार की नहीं हो सकती। कई बार जुबान फिसल जाती है, जिससे भ्रांतियां पैदा हो जाती हैं।”
उषा ठाकुर ने स्पष्ट किया कि ऐसे विषयों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। भाजपा संगठन के निर्णयों को लेकर कहा कि अच्छा वक्त बना है, ट्रेनिंग होनी चाहिए। हर साल एक ऐसी ट्रेनिंग आयोजित की जानी चाहिए, ताकि सभी नेता और कार्यकर्ता सही मार्गदर्शन पा सकें। जब इस पूरे मामले में उषा ठाकुर से पूछा गया कि कांग्रेस कैबिनेट मंत्री विजय शाह के इस्तीफा की मांग कर रही है तो उषा ठाकुर ने कहा कांग्रेस अपना काम करें इससे साफ तौर पर समझा जा सकता है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर कैबिनेट मंत्री विजय शाह के पक्ष में ही बयान देती नजर आ रही है।

More Stories
ईरान-इजरायल युद्ध पर थरूर ने सोनिया को दिखाया आईना, कहा- सरकार की चुप्पी मोरल सरेंडर नहीं
कांग्रेस छोड़ते ही BJP में शामिल हुए प्रद्युत बोरदोलोई, CM हिमंता के दो बड़े संकेतों से बढ़ी सियासी हलचल
ममता का बड़ा दांव! 75 विधायकों के टिकट कटे, नए चेहरों के सहारे चौथी जीत की तैयारी