स्मार्टफोन्स जब स्लो हो जाते हैं तो बड़ा दुखी करते हैं। तब बस एक ही ख्याल आता है कि इसे बेचकर नया फोन क्यों न ले लिया जाए। लेकिन आप अपने फोन को वापस पहले जैसा फास्ट बनाना चाहते हैं तो आप उसे फैक्ट्री रीसेट मार सकते हैं। इससे सॉफ्टवेयर अपडेट्स के छोटे-मोटे इशू और बग्स दूर किये जा सकते हैं।
-जब आप अपना फोन फैक्ट्री रीसेट करने जाएं तो सबसे पहले अपने महत्वपूर्ण डेटा का बैकअप ले लें। कॉन्टैक्ट्स, फोटोज, कोई खास ऐप या फोन मेमरी में स्टोर किये गए डॉक्युमेंट्स का बैकअप या तो आप अपने एक्सटर्नल माइक्रो-एसडी कार्ड पर ले सकते हैं या फोन से कनेक्ट कर किसी और डिवाइस में यह डेटा ट्रांसफर कर सकते हैं। एक बार फैक्ट्री रीसेट का ऑप्शन आपने चुन लिया तो डिलीट किए गए डेटा को किसी भी तरह से वापस नहीं लाया जा सकेगा।
-सेटिंग्स में नीचे की ओर स्क्रॉल करने पर आपको बैकअप ऐंड रीसेट का विकल्प दिखाई देगा।
-आप इस ऑप्शन में चुन सकते हैं कि आप एक्स्टर्नल एसडी कार्ड का डेटा इरेज करना चाहते हैं या नहीं।
-एक बार जब आपने अपनी जरूरी जानकारी का बैकअप ले लिया है, तो आप फैक्ट्री डेटा रीसेट को चुन सकते हैं और मेन्यू सेटिंग्स को रीसेट कर सकते हैं।
-अब सिर्फ फैक्ट्री रीसेट टैब को प्रेस करें और कन्फर्म कर दें। आपका डिवाइस अपनी ओरिजिनल स्थिति में आ जाएगा।

More Stories
Xiaomi 17 सीरीज भारत में लॉन्च, 89,999 रुपये से शुरू—जानिए क्या है खास
Vivo Y51 Pro 5G लॉन्च: 7200mAh की दमदार बैटरी, 24,999 कीमत लेकिन अभी मिल रहा सस्ते में
काले होंठों को नेचुरली गुलाबी बनाएंगे ये 7 घरेलू नुस्खे, महंगे लिप बाम की नहीं पड़ेगी जरूरत