धमतरी
सिहावा थाना क्षेत्र में आज सुबह एक वृद्ध की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. वृद्ध पेड़ की कटाई कर रहा था. इसी दौरान पेड़ से लगे हाई टेंशन तार से उसे करंट लगी और वहीं उसकी मौत हो गई. पूरी घटना सांकरा गांव की है.
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान दुर्गेश ध्रुव (50 वर्ष) है. वह सांकरा मैनपुर मुख्य मार्ग में स्थित वन विभाग रिसगांव कार्यालय के सामने नीम की पेड़ पर चढ़कर टहनी काट रहा था. इसी दौरान पेड़ से लगे बिजली के तार की चपेट में आ गया. इस हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई.
आसपास के लोगों ने शव को जब पेड़ पर लटके देखा, तो पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.

More Stories
चैत्र नवरात्र का असर: 3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, मंदिरों में गूंजे ‘जय माता दी’
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, गोंदिया में मरम्मत कार्य जारी
सीएम योगी ने प्रयागराज समेत 10 जिलों के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, जानिए क्या कहा