सीतापुर
सीतापुर जिला कारागार में निरुद्ध समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां से उनकी पत्नी तंजीम फातिमा व बेटे अदीब ने मुलाकात की है। बीते शनिवार को उनके छोटे बेटे अब्दुल्ला ने पिता से मुलाकात की थी। इसके बाद गुरुवार को पत्नी व बेटे ने आजम खां से मुलाकात की है। मुलाकात के बाद तंजीम ने कहा कि उन्हें अब किसी से कोई उम्मीद नहीं है, सिर्फ अल्लाह पर भरोसा है।
उन्होंने बताया कि आजम खां की तबीयत दिन प्रतिदिन खराब हो रही है। इतनी गर्मी है और उन्हें एक कोठरी में बंद कर रखा गया है। साथ ही बताया कि जमानत की कार्यवाही तेजी से चल रही है। मुलाकात के दौरान वह अपने साथ आम की टोकरी लेकर पहुंचे। बेटे ने बताया कि स्वास्थ्य खराब होने के चलते आम के साथ कुछ आवश्यक दवाइयां भी उन्हें दी हैं।

More Stories
चैत्र नवरात्र का असर: 3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, मंदिरों में गूंजे ‘जय माता दी’
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, गोंदिया में मरम्मत कार्य जारी
सीएम योगी ने प्रयागराज समेत 10 जिलों के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, जानिए क्या कहा