ग्वालियर
देशभर में धर्म छिपाकर शादी का झूठा वादा करके शारीरिक संबंध बनाने के काफी मामले निकलकर सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला ग्वालियर जिले के बहोड़ापुर इलाके में भी आया है, जहां 21 वर्षीय युवती के साथ मुस्लिम युवक ने दुष्कर्म किया।
उसने युवती को शादी का झांसा देकर अपने साथ रखा और कई बार गलत काम किया। इसके साथ ही उस पर धर्म परिवर्तन करने का भी दबाव डालता रहा।अब मामले में अब युवती ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए युवती की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर के मुताबिक, पीड़िता की मुलाकात माधोगंज के लक्कड़खाना क्षेत्र में रहने वाले शान खान से हुई थी। आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और दोनों साथ में रहने लगे। पहले नौ महीने तक पटेल नगर में और फिर बहोड़ापुर स्थित सदाशिव नगर में आरोपी ने युवती को अपने साथ रखा। इस दौरान उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

More Stories
जैसीनगर में स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री ने 38 करोड़ की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय का किया शुभारंभ
सड़क चौड़ीकरण के लिए किसानों की सहमति से भूमि होगी अधिग्रहीत: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
उज्जैन में विक्रमोत्सव का 139 दिवसीय भव्य आयोजन 12 फरवरी से: अपर मुख्य सचिव श्री शुक्ला