हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET 2025) के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी कर दिए हैं। इस बार बोर्ड ने सख्त निर्देश जारी किए हैं कि परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की सेंटर कॉपी और कैंडिडेट कॉपी दोनों का कलर प्रिंट आउट अनिवार्य रूप से लाना होगा।
HTET 2025: एग्जाम शेड्यूल
| तारीख |
परीक्षा स्तर |
समय |
परीक्षार्थी की संख्या |
परीक्षा केंद्रों की संख्या |
| 30 जुलाई 2025 |
Level-3 (PGT) |
शाम 3:00 से 5:30 बजे |
1,20,943 |
399 |
| 31 जुलाई 2025 |
Level-2 (TGT) |
सुबह 10:00 से 12:30 बजे |
2,01,517 |
673 |
| 31 जुलाई 2025 |
Level-1 (PRT) |
शाम 3:00 से 5:30 बजे |
82,917 |
280 |
लाखों अभ्यर्थी होंगे शामिल
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा तीनों स्तरों यानी पीआरटी, टीजीटी और पीजीटी परीक्षा दो दिनों में आयोजित की जाएगी। इस बार राज्य भर के 673 परीक्षा केंद्रों पर कुल 4,05,377 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
30 जुलाई को लेवल-3 (PGT) की परीक्षा शाम 3:00 से 5:30 बजे तक होगी, जिसमें 120,943 अभ्यर्थी 399 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। इसके बाद 31 जुलाई को TGT और PRT स्तर की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
More Stories
C-DAC भर्ती 2026: 805 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल
IIT JAM 2026 Response Sheet जारी, jam2026.iitb.ac.in से ऐसे करें डाउनलोड
यूपी में रोजगार का महाकुंभ: 98 हजार से ज्यादा नौकरियां, 20+ शहरों में भर्ती; इस तारीख तक करें आवेदन