संभल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यना ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस संभल में सामूहिक हत्याएं करवाती थी और समाजवादी पार्टी उसके चेले के रूप में उनके पाप कर्मों पर पर्दा डालने का काम करती थी, हत्यारों को बचाने का काम करती थी। दंगाइयों के ऊपर महाकाल का अब वास्तविक असर दिखाई पड़ रहा है,अब दंगाई दुर्गति को प्राप्त हो रहे हैं।
संभल आस्था का केंद्र- CM
इस दौरान संभल में मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि इस जिले को फोर लेन सड़क की सुविधा दी जाएगी, क्योंकि संभल आस्था का केंद्र है। विष्णु पुराण और श्रीमदभागवत पुराण में उल्लेख है कि भगवान कल्कि का अवतार संभल में होगा।यहां 68 तीर्थ और 29 कूप थे, लेकिन इनको अपवित्र किया गया। अहिल्याबाई जी ने इन तीर्थों का उद्धार किया था. अब हमारी सरकार इनका जीर्णोद्धार कर रही है।

More Stories
चैत्र नवरात्र का असर: 3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, मंदिरों में गूंजे ‘जय माता दी’
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, गोंदिया में मरम्मत कार्य जारी
सीएम योगी ने प्रयागराज समेत 10 जिलों के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, जानिए क्या कहा