भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बुधवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर ने सपत्नीक सौजन्य भेंट की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का क्रिकेटर अय्यर ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि वह इंदौर शहर के निवासी हैं। भेंट के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अय्यर को उनके अब तक के क्रिकेट प्रदर्शन की बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

More Stories
ग्वालियर के वैज्ञानिकों ने हवा में उगाया आलू, 1KG बीज से 400 किलो आलू, बीमारी मुक्त खेती की सफलता
मध्य प्रदेश में बकरी पालन पर 50% सब्सिडी, सरकार का राष्ट्रीय पशुधन मिशन से किसानों को मिलेगा सुपरहिट बिजनेस मौका
देश की पहली लाल सड़क पर ग्रहण, जानवरों की सुरक्षा में चोरों की सेंध, LED साइन बोर्ड और वायर फेंसिंग की चोरी