पटना
बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीटों पर घमासान मचा हुआ है। अभी तक सीट बंटवारे का औपचारिक ऐलान तक नहीं हुआ है। जबकि पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। हालांकि आरजेडी-कांग्रेस समेत सहयोगी दलों ने अपने प्रत्याशियों लिस्ट जरूर जारी कर दी है। और कैंडिडेट्स ने नामांकन भी कर दिया है। वहीं जेएमएम ने महागठबंधन से दूरी बना ली है। बिहार में अकेले दम पर 6 सीटों पर लड़ने का ऐलान भी कर दिया है। इस बीच बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने महागठबंधन में मची रार को लेकर तीखा हमला बोला है।
उन्होने एनडीए को 5 पांडव और महागठबंधन को 'कौरवों की सेना' बताया है। यही नहीं पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि सबकुछ पैसों के खेल से तय हो रहा है। बिहार की जनता इसे देख रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक तरफ '5 पांडवों की पार्टी एनडीए है, जिसने सौहार्दपूर्ण माहौल में समय पर सीट बंटवारे और उम्मीदवारों की घोषणा की। दूसरी तरफ 'कौरवों की सेना' महागठबंधन है, जिसमें टिकट बंटवारे को लेकर अराजकता देखी जा रही है।
जायसवाल ने कहा किआरजेडी, कांग्रेस, वीआईपी, जेएमएम, लेफ्ट एक-दूसरे से भिड़े हुए हैं। अगर टिकट बंटवारे को लेकर महागठबंधन में इतना मतभेद हो सकता है, तो ये लोग सरकार कैसे चलाएंगे?

More Stories
ओम बिरला के साथ अभद्र व्यवहार, 25 कांग्रेस सांसदों ने चेंबर में जबरदस्ती प्रवेश किया
भोपाल बीजेपी जिला कार्यकारिणी पर विवाद: पदाधिकारी चयन के बाद सोशल मीडिया से लिस्ट हटाई गई
मेयर चुनाव में सियासी उलटफेर: शिवसेना UBT के समर्थन से भाजपा को मिली कुर्सी, कांग्रेस रह गई पीछे