रायपुर
उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा आज पीजी कॉलेज मैदान कवर्धा में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आज कवर्धा पहुंचेंगे। जहां राज्योत्सव में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्टार नाइट, पं. विवेक शर्मा और साथियों द्वारा सुरमय प्रस्तुति दी जाएगी साथ ही विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

More Stories
रायपुर : छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
होली पर रायगढ़ में कड़ा पहरा: ड्रोन से निगरानी, 400 पुलिसकर्मी तैनात
भाजपा ने जारी की 9 उम्मीदवारों की सूची, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को टिकट