महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट के होंगे नये कुलगुरू
भोपाल
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री मंगुभाई पटेल ने महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट का कुलगुरू प्रो. आलोक चौबे को नियुक्त किया है। प्रवेश एवं शुल्क विनियामक समिति मध्यप्रदेश, भोपाल के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी प्रो. आलोक चौबे को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्ष की कालावधि के लिए कुलगुरू नियुक्त किया गया है। जारी आदेश के अनुसार इनकी सेवा शर्तें एवं निबंधन विश्वविद्यालय के परिनियम- 1 के अनुसार शासित होंगी।

More Stories
4 दिन में कैसे प्रेगनेंट हो गई पत्नी? आर्मी जवान ने हाईकोर्ट में दाखिल किया तलाक केस, नया मोड़
ग्वालियर में दर्दनाक हादसा! गैस रिसाव के बाद स्प्रिंग फैक्ट्री में ब्लास्ट, 5 लोग गंभीर रूप से घायल
एमपी के इस शहर में पहली बार पहुंची रेल, भोपाल-रामगंज मंडी रेल लाइन पर राजगढ़ तक चली उम्मीदों की रेल