
भोपाल
विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद भाजपा की महिला मोर्चा लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी है। 24 नवंबर से महिला मोर्चा प्रदेश की आधी आबादी को जोड़ने के लिए प्रदेश स्तर पर लखपति बहना, कमलमित्र, नारी शक्ति अधिनियम और सेल्फी विथ लाभार्थी अभियान के आसरे प्रदेश की आधी आबादी को भाजपा से जोड़ने के लिए अभियान चलाने जा रहा है। प्रदेश में 1070 मंडल है जिसमें महिला मोर्चा से जुड़ी पदाधिकारियों की एक- एक टीम घर- घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताएगीं और भाजपा के समर्थन में वोट करने की अपील करेंगी।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने जिस तरह से मतदान में अपनी भागीदारी दिखाई है उसकों लेकर भाजपा अभी से काफी उत्साहित है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव के दौरान यह ऐलान किया है कि लाडली बहना को अब वह लखपति भी बनाएंगे। वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने राजनीति में महिलाओं को 33 फीसदी हिस्सेदारी को लेकर नारी शक्ति अधिनियम कानून भी बनाया हुआ है। यह अधिनियम भले ही 2029 के लोकसभा चुनाव में लागू होगा । लेकिन भारतीय जनता पार्टी इस अधिनियम को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि मानते हुए महिला मतदाताओं को साधने में अभी से जुटी हुई है। गौरतलब है कि वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने प्रदेश में 28 सीट जीतने में सफल रही। वहीं कांग्रेस को मात्र एक सीट पर ही संतोष करना पड़ा।
कमल मित्र अभियान
मोर्चा की प्रशिक्षित कमल मित्र महिला कार्यकर्ता प्रदेश भर में महिलाओं के बीच केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और पार्टी की रीति नीति को लेकर जाएंगी। मोर्चा की कोशिश प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में एक लाख कमल मित्र तैयार करने की है। इस अभियान में महिला केंद्रित सरकारी योजनाओं के प्रति महिलाओं में जागरूकता पैदा की जाएगी। इसमें हर वर्ग की महिलाओं तक केंद्र की विभिन्न योजनाओं जिनमें महिलाओं व उनके घर परिवार से जुड़ी विभिन्न लाभार्थी योजनाएं भी शामिल हैं, को पहुंचाया जाएगा। संपर्क के दौरान मोर्चा की पदाधिकारी सेल्फी विथ लाभार्थी के साथ फोटो भी खिंचवाएंगी।
More Stories
मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने मानसून सत्र से पहले आदेश जारी करते हुए परिसर में नारेबाजी और प्रदर्शन पर रोक लगा दी
कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने ‘स्प्री’योजना को दी मंजूरी
MP में फिर बारिश का सिस्टम हुआ स्ट्रांग, 43 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 6 जिलों में रेड अलर्ट, सिंगरौली में स्कूलों की छुट्टी.