संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एंव नौसेना अकादमी- I, 2026 के लिए परीक्षा तिथि को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने एनडीए एवं एनए-I, 2026 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर एग्जाम शेड्यूल को चेक कर सकते हैं। यूपीएससी द्वारा एनडीए एवं एनए-I परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को दो शिफ्टों में किया जाएगा।
यूपीएससी एनडीए एवं एनए-I परीक्षा 2026 टाइम टेबल-
1. गणित (सब्जेक्ट कोड-01) – सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
2. सामान्य योग्यता परीक्षण (सब्जेक्ट कोड-02) – दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक
यूपीएससी एनडीए एवं एनए-I परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 394 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
एनडीए वैकेंसी डिटेल्स-
1. आर्मी- 208 (10 महिला पद)
2. नेवी- 42 (5 महिला पद)
3. एयर फोर्स- फ्लाइंग- 92 (2 महिला पद)
4. ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल)- 18 (2 महिला पद)
5. ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल)- 10 (2 महिला पद)
नेवल अकैडमी (NA) (10+2 कैडेट एंट्री स्कीम)- 24 (3 महिला पद)
UPSC NDA, NA-I 2026 Exam Time Table: यूपीएससी एनडीए एवं एनए-I, 2026 परीक्षा का एग्जाम शेड्यूल को कैसे डाउनलोड करें-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए ‘What’s New' सेक्शन में जाकर 'Examination Time Table:National Defence Academy and Naval Academy Examination (I), 2026' लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. अब आपकी स्क्रीन पर एग्जाम शेड्यूल ओपन हो जाएगा।
4. अब आप शेड्यूल को ध्यान से चेक कीजिए।
5. अब आप एग्जाम शेड्यूल को डाउनलोड कर सकते हैं।
ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

More Stories
CUET PG 2026 City Slip Released: परीक्षा शहर की जानकारी ऐसे करें डाउनलोड
UP Police SI Admit Card 2026 जल्द जारी होने की उम्मीद, परीक्षा पैटर्न और जरूरी जानकारी देखें
CUET-PG 2026 का एडमिट कार्ड जारी, जानें किस दिन मिलेगा एग्जाम सेंटर का पता