भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्म विभूषण' से सम्मानित, तुलसीपीठाधीश्वर, रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य महाराज को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वामी जी की असाधारण विद्वत्ता, साधना और मार्गदर्शन से भारतीय सनातन परंपरा, शिक्षा और साहित्य जगत एवं सामाजिक समरसता को नई ऊर्जा व दिशा मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रभु श्रीराम से स्वामी रामभद्राचार्य के लिए आरोग्यता और दीर्घायु की प्रार्थना है।

More Stories
भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर कड़ा एक्शन, कलेक्टर के आदेश पर 25 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
भा.ज.पा. राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में CM मोहन यादव की महत्वपूर्ण भूमिका, MP में ‘8 लाख करोड़’ के 209 प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ
भयानक हादसा: पिता, बेटा और दादी की जान गई, मकर संक्रांति पर नर्मदा स्नान की चाह अधूरी रही