February 23, 2026

चांदी के दाम में जोरदार उछाल, 10 ग्राम का सिक्का पहुंचा नए रिकॉर्ड स्तर पर

नई दिल्ली
चांदी के भाव में आज उछाल दर्ज की जा रही है। शुक्रवार के बंद भाव के मुकाबले चांदी 13930 रुपये प्रति किलो की छलांग लगाकर 267200 रुपये पर पहुंच गई है। यह रेट bullions.co.in ने जारी किया है। इस रेट के मुताबिक दिल्ली में आज का चांदी का भाव 266250 रुपये प्रति किलो है और दिल्ली में 10 ग्राम चांदी के सिक्के का भाव 2397 रुपये पर पहुंच गया है।

मुंबई में चांदी के रेट 266710 और चेन्नई में 267620 रुपये प्रति किलो हैं। बिहार की राजधानी पटना में आज 1 किलो चांदी का भाव 266700 रुपये किलो है। वहीं, राजस्थान की राजधानी जयपुर में 266810 रुपये प्रति किलो ग्राम। यूपी की राजधानी लखनऊ में आज चांदी का भाव 266920 रुपये है।

IBJA Rates के मुताबिक क्या हैं भाव
आईबीजेए के मुताबिक आज चांदी 15236 रुपये की छलांग लगाकर 265550 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली। जीएसटी समेत 2.73 लाख के पार चली गई है। अगर 29 जनवरी के इसके सर्राफा मार्केट के ऑल टाइम हाई 385933 रुपये किलो से तुलना करें तो अभी चांदी शिखर से 120383 रुपये प्रति किलो सस्ती है।

सवाल: 1kg चांदी की कीमत क्या है?
जवाब: 1KG चांदी की कीमत IBJA के मुताबिक 265550 रुपये प्रति किलो है।
सवाल: आज दिल्ली में चांदी का क्या रेट है?
जवाब: आज दिल्ली में चांदी bullions.co.in के मुताबिक 266290 रुपये प्रति किलो है।
सवाल: 3 अक्टूबर 2025 को चांदी का भाव क्या था?
जवाब: 3 अक्टूबर 2025 को चांदी का भाव 145610 रुपये प्रति किलो था।
सवाल: 10 ग्राम चांदी के सिक्के का भाव क्या है?
जवाब: bullions.co.in के मुताबिक दिल्ली में 10 ग्राम चांदी के सिक्के का भाव 2397 रुपये है।
सवाल: 1 किलो सोना कितने का है?
जवाब: 1 किलो सोना bullions.co.in के मुताबिक दिल्ली में 1,59,63,000 रुपये है।

क्यों आई सोने-चांदी में तेजी
अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से सोमवार को चांदी के भाव में तेजी आई। ऐसा अमेरिका के साथ की गई ट्रेड डील्स को लेकर अनिश्चितता और अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बने रहने की वजह से हुआ। अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ लगाने के अधिकार पर रोक लगा दी, जिससे बाजार में अनिश्चितता बढ़ी और निवेशकों ने सुरक्षित निवेश वाली चीजों (गोल्ड-सिल्वर) की तरफ रुख किया। सोने की कीमतें भी तीन हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं।

एमसीएक्स पर क्या है भाव
एमसीएक्स पर चांदी का भाव 6.3% (15,931 रुपये) उछलकर 2,68,875 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वहीं, एमसीएक्स पर सोना 1.4% (3,724 रुपये) बढ़कर 1,60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड-सिल्वर का हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 3.1% उछलकर 87.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जो दो हफ्ते से ज्यादा का उच्चतम स्तर है। वहीं, स्पॉट गोल्ड 1.2% बढ़कर 5,163.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जो तीन हफ्ते से ऊपर का स्तर है। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स (अप्रैल डिलीवरी) में 2% की तेजी रही और यह 5,184.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

SC के झटके के बाद ट्रंप का नया टैरिफ
बता दें शनिवार को ट्रंप ने कहा था कि वह ट्रेड प्रोटेक्शन बनाए रखने के लिए दुनिया भर पर 15% टैरिफ लगाएंगे। यह फैसला तब आया जब कोर्ट ने इमरजेंसी पॉवर का इस्तेमाल कर रेसिप्रोकल ड्यूटी लगाने के उनके फैसले को खारिज कर दिया था। कोर्ट के इस फैसले के बाद डॉलर के नरम पड़ने से विदेशी खरीदारों के लिए कीमती धातुएं सस्ती हो गईं, जिससे कीमतों को सपोर्ट मिला।

कोर्ट के फैसले ने अमेरिका के प्रमुख साझेदारों के साथ की गई ट्रेड डील्स पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। यूरोपीय संसद के ट्रेड प्रमुख ने कहा कि वह अमेरिका के साथ हुए एक समझौते की पुष्टि में देरी का प्रस्ताव रखेंगे। भारतीय अधिकारियों ने संकेत दिया है कि वे अमेरिका की अपनी निर्धारित यात्रा टाल देंगे, वहीं जापान की सत्तारूढ़ पार्टी के एक सदस्य ने इस स्थिति को 'बहुत बड़ी गड़बड़ी' बताया।

कीमतें बढ़ाने भी इनका भी हाथ
भू-राजनीतिक मोर्चे पर ईरान ने अमेरिका पर संभावित हमले को टालने की कोशिश करते हुए संकेत दिया है कि वह अमेरिका के साथ बातचीत में प्रतिबंधों में राहत और यूरेनियम संवर्धन के अपने अधिकार को मान्यता देने के बदले में अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर रियायतें देने को तैयार है। बाजार में उतार-चढ़ाव को और बढ़ाते हुए, चीन के बाजार चीनी नव वर्ष की छुट्टियों के लिए बंद रहे, जिससे कारोबार की मात्रा कम रही। मंगलवार को वहां कारोबार फिर से शुरू होगा।

क्या आपको खरीदना चाहिए सोना-चांदी?
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स में हेड ऑफ कमोडिटी रिसर्च, हरीश वी ने कहा, "निवेशक आमतौर पर भू-राजनीतिक संघर्षों के दौरान सोने और चांदी की ओर रुख करते हैं क्योंकि ये धातुएं बाजार में उतार-चढ़ाव के जोखिम को कम करती हैं और जब मुद्राएं और वित्तीय बाजार अनिश्चितता का सामना कर रहे होते हैं तो ये भरोसेमंद हेज (बचाव) का काम करती हैं। हालांकि मजबूत डॉलर और बदलती ब्याज दर की उम्मीदें तेज बढ़त पर अस्थायी रूप से रोक लगा सकती हैं, लेकिन लगातार या बढ़ता तनाव संभवतः जोखिम से बचने वाले निवेश (रिस्क-एवर्स फ्लो) को बढ़ाए रखेगा, जिससे आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में और तेजी आ सकती है।"