हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति में रसोई घर को ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। रसोई में मौजूद मसाले न केवल स्वाद और सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं बल्कि वास्तु शास्त्र के अनुसार इनका ज्योतिषीय महत्व भी बहुत गहरा है। इन्हीं मसालों में से एक है सौंफ । आमतौर पर हम सौंफ का उपयोग मुखशुद्धि या अचार में करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक मुट्ठी सौंफ आपके घर के वास्तु दोषों को दूर कर मानसिक तनाव को कम कर सकती है ? आइए विस्तार से जानते हैं कि सौंफ का सही इस्तेमाल कैसे आपके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि ला सकता है।
शयनकक्ष और सिरहाने के पास
यदि आपको रात में बुरे सपने आते हैं या मानसिक तनाव के कारण नींद नहीं आती, तो एक छोटे से सफेद या लाल सूती कपड़े में एक मुट्ठी सौंफ बांधकर पोटली बना लें। इस पोटली को अपने तकिए के नीचे या सिरहाने की तरफ रखें। इससे राहु का दोष कम होता है और मन शांत रहता है, जिससे गहरी और शांतिपूर्ण नींद आती है।
उत्तर-पूर्व दिशा
घर की उत्तर-पूर्व दिशा को देवताओं का स्थान माना जाता है। इस दिशा में एक कांच की कटोरी में थोड़ी सी सौंफ भरकर रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह परिवार के सदस्यों के बीच चल रहे वैचारिक मतभेदों को कम करता है और शांति का माहौल बनाता है।
किचन की उत्तर दिशा
किचन में सौंफ को हमेशा उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा के डिब्बे में रखना शुभ माना जाता है। इससे घर में कभी अन्न और धन की कमी नहीं होती। अगर आप लंबे समय से किसी मानसिक उलझन या तनाव से गुजर रहे हैं, तो सौंफ के ये उपाय रामबाण सिद्ध हो सकते हैं। यदि आपकी कुंडली में मंगल भारी है, जिसके कारण आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आता है, तो जेब में एक हरे रंग के रुमाल में थोड़ी सी सौंफ बांधकर रखें। इससे स्वभाव में सौम्यता आती है।
बुध की मजबूती: हर बुधवार को एक मुट्ठी सौंफ का दान करना या गाय को सौंफ के साथ हरा चारा खिलाना आपके व्यापारिक तनाव को खत्म करता है।
नकारात्मकता का नाश: घर के मुख्य द्वार के पास एक ऊंचे स्थान पर थोड़ी सी सौंफ छुपा कर रखने से बाहर से आने वाली नकारात्मक ऊर्जा घर के भीतर प्रवेश नहीं कर पाती।

More Stories
हिंदू नववर्ष 2026: कौन सा संवत होगा शुरू और आपके जीवन पर क्या पड़ेगा असर?
पंचक-खरमास के बीच होगी नवरात्रि कलश स्थापना, जानें कितना मिलेगा शुभ मुहूर्त
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा की चौकी किस दिशा में रखें? जानें सही वास्तु नियम