राजभवन में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया
भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्षाबंधन का पर्व राजभवन में मनाया। रक्षा-बंधन के मौके पर आज एस.ओ.एस. चिल्ड्रन्स विलेज खजुरी कला की बालिकायें, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के पदाधिकारी राजभवन पहुंचे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल को रक्षासूत्र बांध कर परम्परागत स्वरुप में रक्षाबंधन का उत्सव मनाया।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने एस.ओ.एस. चिल्ड्रन्स विलेज संस्था को 11 हज़ार रुपए की राशि उपहार स्वरूप भेंट की। बच्चों को टॉफ़ियाँ और मिठाई वितरित की। इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की क्षेत्रीय निर्देशिका भोपाल बी के अवधेश भी मौजूद थीं।

More Stories
पं. कुंजीलाल दुबे का विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
MP में 3 दिन आंधी और बारिश का अलर्ट, मार्च में पहली बार ओलावृष्टि की संभावना
अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के द्वारा जीतू पटवारी से की मुलाकात