खरगोन
खरगोन में शनिवार सुबह 5 बजे कार एक्सीडेंट में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। घटना बड़वाह की है। कार में सवार पुलिसकर्मी ड्यूटी खत्म कर सनावद जा रहे थे। हादसे में सब इंस्पेक्टर विमल तिवारी, सब इंस्पेक्टर रमेश भास्करे और कॉन्स्टेबल मनोज कुमावत की मौत हो गई। घायल हालत में दो आरक्षक रागीवर रावत और कोमल को इंदौर के मेदांता अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि उनकी कार एक डंपर से टकरा गई।

More Stories
पं. कुंजीलाल दुबे का विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
MP में 3 दिन आंधी और बारिश का अलर्ट, मार्च में पहली बार ओलावृष्टि की संभावना
अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के द्वारा जीतू पटवारी से की मुलाकात