March 26, 2026

रमन के गढ़ में आज खरगे भरोसे का सम्मेलन में होंगे शामिल

रायपुर

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आज शाम रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव समेत पार्टी के बड़े नेताओं ने उनका स्वागत किया। खरगे मुख्यमंत्री रमन सिंह की विधायकी वाले क्षेत्र राजनांदगांव में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पहुंच रहे और सोमनी से लगे ग्राम ठेकवा में भरोसे का सम्मेलन को संबोधित करेंगे।