कोंडागांव.
विश्रामपुरी थाना पुलिस ने जिला सहकारी बैंक के सुरक्षा गार्ड कैलाश प्रधान को एटीएम कार्ड धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक महिला खाता धारक के एटीएम कार्ड का उपयोग कर उसके खाते से 1.20 लाख रुपये निकाल लिए। महिला दयाबती नेताम ने शिकायत की कि 29 अगस्त से चार सितंबर 2024 के बीच उसके खाते से अज्ञात व्यक्ति ने लगातार 20-20 हजार रुपये निकाले।
जांच के बाद पता चला कि सुरक्षा गार्ड ने महिला को गलत एटीएम कार्ड दिया और उसका पिन चुराकर पैसे निकाले। पुलिस ने आरोपी के पास से तीन एटीएम कार्ड, दो मोटरसाइकिल और एक मोबाइल जब्त किया, जिनकी कुल कीमत 1.58 लाख रुपये है। आरोपी ने धोखाधड़ी से प्राप्त पैसों से एक मोटरसाइकिल भी खरीदी थी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
अलीगढ़ में अजब प्रेम की गजब कहानी: शादी में डांसर के साथ दूल्हा फरार
UP सरकार का बड़ा कदम: सभी सरकारी दफ्तर तंबाकू मुक्त, स्कूलों में अनिवार्य होगा एंटी-टोबैको चैप्टर
छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: 23 फरवरी से शुरू होगा सत्र, मंतातरण विरोधी कानून और 2 लाख करोड़ के बजट पर रहेंगी निगाहें