कई लोगों को घर में पेड़ पौधे लगाने का शौक होता है। लोग घर में छोटे-बड़े हर तरह के पौधे लगाना पसंद करते हैं। वहीं कुछ लोग अपने घर के गार्डन में बड़े-बड़े वृक्षों जैसे पेड़ भी रखना पसंद करते हैं। लेकिन इस दौरान हमें वास्तु के नियमों का ध्यान भी जरूर रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में छोटे-बड़े पौधों को रखने की एक निर्धारित जगह बताई गई है, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और घर के लोग अपने जीवन में तरक्की करते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घूोोर में छोटे-बड़े पौधे रखने की अपनी एक निर्धारित जगह है, क्योंकि पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करते हैं। अगर आप उन्हें सही जगह पर रखते हैं, तो घर में हमेशा सकारात्मकता बनी रहती है। साथ ही घर में धन, वैभव और सुख समृद्धि की कमी नहीं रहेगी।
घर में छोटे पेड़ पौधों को हमेशा उत्तर पूर्व दिशा या फिर पूर्व दिशा में रखना चाहिए, क्योंकि ये दिशा हरे रंग की होती है और इसमें वायु तत्व होता है। अगर आप इस दिशा में पौधे लगाते हैं, तो यहां से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। ऐसा करने से घर का वातावरण शुद्ध और हवा शुद्ध होती है। साथ ही घर के लोग भी निरोगी रहते हैं।
अगर आप घर में बहुत बड़े और लंबे पेड़ों को लगाना चाहते हैं, तो इसे दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। ये दिशा काफी शुभ मानी जाती है। दरअसल घर में नकारात्मक ऊर्जा ज्यादातर उसी दिशा से आती है। ऐसे में पेड़ अपनी सकारात्मक ऊर्जा से उस नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करने का काम करते हैं। बड़े और लंबे पेड़ को कभी भी पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य की किरणों का घर में प्रवेश रुक जाता है।

More Stories
हिंदू नववर्ष 2026: कौन सा संवत होगा शुरू और आपके जीवन पर क्या पड़ेगा असर?
पंचक-खरमास के बीच होगी नवरात्रि कलश स्थापना, जानें कितना मिलेगा शुभ मुहूर्त
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा की चौकी किस दिशा में रखें? जानें सही वास्तु नियम