आगरा
उत्तर प्रदेश के आगरा में कोतवाली थानाक्षेत्र मे रील बनाने के चक्कर में एक युवक की गर्दन लोहे के जाल से कटकर धड़ से अलग हो गई। कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित सररफा बाजार में एक युवक की लोहे के जाल से गर्दन कट कर धड़ से अलग हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का वीडियो भी सामने आया। नमक मंडी सररफा बाजार की जौहरी प्लाजा माकेर्ट में आज सुबह यह हादसा हुआ।
मृत युवक जौहरी प्लाजा में काम करता था। वह अपने चार साथियों के साथ दुकान खोलने पहुंचा था। इस दौरान युवक डांस के स्टेप कर रहा था। उसके साथ के लड़कों में से एक युवक दुकान का शटर खोल रहा था। दूसरा लड़का अपना मोबाइल फोन देख रहा था। युवक स्लो मोशन में रील बना रहा था। उसके साथ के लड़कों में एक लड़का जाल (टट्टर) पर बैठा था। वह फिर से उसे पीछे जाने के लिए कहता है। लड़का पीछे जाता है और जाल के पास जाते ही उसे उठाता है। वह जैसे ही लोहे के जाल को उठाता है, उसका पैर फिसल जाता है।
इस दौरान लोहे की जाल भी बंद हो जाता है। जाल में फंसकर उसकी गर्दन कट जाती है और उसकी गर्दन और बॉडी चौथी मंजिल से तीसरी मंजिल पर अलग-अलग होकर गिर जाती है। वहां मौजूद लड़के उसे बचाने के लिए दौड़ते हैं। मृतक ताजगंज इलाके का रहने वाला 20 वर्षीय आसिफ पुत्र सलीम था। वह चांदी के आभूषणों की कारीगरी करता था। घटना के बाद पूरे सररफा बाजार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया गया।

More Stories
अलीगढ़ में अजब प्रेम की गजब कहानी: शादी में डांसर के साथ दूल्हा फरार
UP सरकार का बड़ा कदम: सभी सरकारी दफ्तर तंबाकू मुक्त, स्कूलों में अनिवार्य होगा एंटी-टोबैको चैप्टर
छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: 23 फरवरी से शुरू होगा सत्र, मंतातरण विरोधी कानून और 2 लाख करोड़ के बजट पर रहेंगी निगाहें