हरा नारियल शीतल प्रकृति का पुष्टिकारक व रक्त विकारों को नष्ट करने वाला फल है। नारियल का पानी प्यास बुझाने में सहायक होता है। नारियल का पानी गुणों का भंडार है। इसके नियमित सेवन से कई लाभ हैं…
-हैजा होने पर नारियल का पानी देना लाभकारी होता है। शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद देता है।
-गुर्दे की पथरी या पेशाब में जलन होने पर नारियल का पानी पीना हितकर है।
-नारियल के पानी से चेहरा धोने पर दाग-धब्बे, कील मुंहासे आदि में लाभ होता है और त्वचा की कांति बढ़ती है।
-गर्भवती महिलाएं यदि कच्चा नारियल थोड़ा सा प्रतिदिन लें या नारियल पानी का सेवन करें तो बच्चा सुंदर और गोरे रंग का होता है।
-नारियल पानी से आंखें धोने पर आंखों की ज्योति बढ़ती है।
-नारियल पानी के सेवन से पाचन शक्ति बढ़ती है।
-नारियल पानी हृदय रोगियों के लिये भी हितकर माना जाता है।
-नकसीर आने पर प्रतिदिन 100 से 125 मिलीलीटर नारियल पानी दस दिन तक खाली पेट पीने को दें। लाभ मिलता है। नारियल पानी संक्रामक रोगों में भी रोगी को आराम देता है।
-बार-बार प्यास लगने पर नारियल का पानी प्यास बुझाता है।
-नारियल पानी में यह सबसे महत्वपूर्ण लाभ है कि इसमें किसी प्रकार का कोई एसिड मिला नहीं होता।
-नारियल पानी स्वास्थ्य लाभ में पूर्ण रूप से फायदेमंद है।
-अत्यधिक सेवन नुकसान पहुंचा सकता है। अधिक लंबे समय तक इसका सेवन न करें।

More Stories
कीबोर्ड पर ABCDE क्रम में बटन क्यों नहीं होते? जानिए इसके पीछे की दिलचस्प वजह
ऑफिसों में इंसानों के साथ काम करेगी AI टीम! OpenAI ने लॉन्च किया Frontier, नौकरियों पर क्या पड़ेगा असर?
85% पुरुषों को नहीं पता प्राइवेट पार्ट की सफाई से जुड़ी ये जरूरी बातें, डॉक्टर से जानें हाइजीन टिप्स