कनाडा
कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री ब्रायन मुलरोनी का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी बेटी ने बृहस्पतिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी। कैरोलीन मुलरोनी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि देश के 18वें प्रधानमंत्री का निधन हो गया। अंतिम घड़ी में पूरा परिवार उनके साथ था।
मुलरोनी के परिवार ने पूर्व में कहा था कि उनका प्रोस्टेट कैंसर का इलाज हुआ है और हृदय संबंधी बीमारी भी है लेकिन उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। प्रोग्रेसिव कंजर्वेटिव पार्टी का नेतृत्व करने वाले मुलरोनी ने 1984 में कनाड़ा के इतिहास में सबसे बड़ा बहुमत हासिल किया था।

More Stories
अमेरिका के आर्मी बेस पर ड्रोन की मंडराहट, रुबियो और रक्षा मंत्री हेगसेथ की मौजूदगी
तेल, आटा नहीं… अब अफगानिस्तान से युद्ध, क्या पाकिस्तान पर होगा तबाही का ट्रिपल अटैक?
IDF स्ट्राइक में ईरान के खुफिया मंत्री खतिब की मौत का दावा, इजरायली रक्षा मंत्री का बड़ा बयान