भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार शाम को फ्रांस के महावाणिज्य दूत श्री जीन मार्कसेरे ने मध्य प्रदेश प्रवास के दौरान समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास आकर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री मार्कसेरे से मध्यप्रदेश में व्यापार, वाणिज्य और उद्योग क्षेत्र में फ्रांस द्वारा निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री मार्कसेरे का अंगवस्त्रम् से स्वागत किया और स्मृति चिन्ह प्रदान किया। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री संजय कुमार शुक्ला भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

More Stories
MP में तापमान 37°C पार, सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा; इंदौर-उज्जैन संभाग सबसे गर्म, होली पर भी गर्म रहे भोपाल और ग्वालियर-जबलपुर
इंदौर के जंगलों में बाघ की वापसी, नया वाइल्डलाइफ कॉरिडोर बन रहा है
जन्मदिन पर विदिशा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मामा कोचिंग सेंटर का उद्घाटन और छात्रों को नकद इनाम