रायपुर
शहर के पुरानी बस्ती स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक खड़ी गाड़ी में आज अचानक आग लग गई. आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. वहीं सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.
फिलहाल आग लगने का कारण अभी तक पता चल सका है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में कई खराब वाहन पड़े हुए हैं, जो असामाजिक तत्वों के नशाखोरी के अड्डे बन चुके हैं. ऐसे में कार में लगी आग के पीछे असामाजिक तत्वों के होने की भी आशंका जताई जा रही है.
कई बार वाहनों को हटाने की गई मांग
स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने इन वाहनों को हटाने के लिए कई बार शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. अब गाड़ी में आग लगने से इलाके में दहशत का माहौल है.

More Stories
चैत्र नवरात्र का असर: 3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, मंदिरों में गूंजे ‘जय माता दी’
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, गोंदिया में मरम्मत कार्य जारी
सीएम योगी ने प्रयागराज समेत 10 जिलों के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, जानिए क्या कहा