जांजगीर चांपा.
जिले मे किसानों के धान खरीदी कर लाखों रुपए के फर्जी चेक देने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी आशीष अग्रवाल ने 7 गांव के 22 किसानों से ग्रीष्मकाल का धान खरीदकर 70 लाख रुपए का फर्जी चेक देकर धोखा दिया था और राशि नहीं दे रहा था. पुलिस ने पीड़ित किसानों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था.
आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस मामले मे कांग्रेसी विधायक ब्यास कश्यप ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने प्रदेश के किसानों की ग्रीष्म कालीन फसल को भी एमएसपी दर पर खरीदने की मांग की है.

More Stories
चैत्र नवरात्र का असर: 3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, मंदिरों में गूंजे ‘जय माता दी’
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, गोंदिया में मरम्मत कार्य जारी
सीएम योगी ने प्रयागराज समेत 10 जिलों के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, जानिए क्या कहा