हरियाणा
हरियाणा में तेज हवाओं के कारण मौसम का मिजाज कुछ हद तक बदल गया है। हालांकि सर्दी के आने के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा। कल से न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना है। सुबह और शाम को हल्की ठंड है, लेकिन दिन में गर्म मौसम कुछ दिन और रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। दिन में अच्छी धूप निकलेगी। बता दें कि पिछले कई दिनों से प्रदूषण के कारण खराब हुई हवा में भी हवा चलने से कुछ हद तक सुधार हुआ है। दिवाली और उसके बाद हुई आतिशबाजी के बावजूद प्रदेश के अधिकतर जिलों में एक्यूआई 300 से नीचे रहा।
आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था।

More Stories
कर्नाटक हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी परिसरों में RSS कार्यक्रमों पर फिलहाल रोक
मुंबई में गूंजेगी पीएम मोदी की आवाज़: 29 अक्टूबर को करेंगे ‘इंडिया मैरीटाइम वीक 2025’ का शुभारंभ
भारत 2050 तक बनेगा सोलर एनर्जी का वैश्विक केंद्र — राष्ट्रपति मुर्मू ने बताई भविष्य की ऊर्जा दिशा